⚙️ We’re improving our website. Some links may be temporarily unavailable.

Jyotish Shastra — A Brief Introduction

Official title: ज्योतिष शास्त्र एक लघु परिचय


ज्योतिष शास्त्र एक लघु परिचय पुस्तक का कवर | Jyotish Shastra — A Brief Introduction Book Cover
पुस्तक का परिचय (Book overview in Hindi)

ज्योतिष का हमारे जीवन में बड़ा ही उल्लेखनीय योगदान है। ज्योतिष के द्वारा व्यक्ति के जीवन में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में बताया जाता है। ज्योतिष न सिर्फ वर्तमान जीवन में क्या हुआ यह बताता है बल्कि भविष्य में भी हमारे जीवन में क्या होने वाला है, इसकी भी भविष्यवाणी करता है। यह गणना ग्रहों, नक्षत्रों की गति आदि का विचार करके निकाली जाती है। आज के हमारे दैनिक जीवन में ज्योतिष का महत्व बहुत बढ़ गया है। ज्योतिष के आधार पर ही सूर्य ग्रहण, चन्द्र ग्रहण, मौसम, त्यौहार, उत्सव, पर्व के विषय में भविष्यवाणी की जाती है। भारत के ग्रामीण जीवन में ज्योतिष के प्रभाव को विशेष रूप से देखा जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के उपयोग के द्वारा हम अपने जीवन में आने वाले कष्टों को दूर करते हैं। उनके उपाय करते हैं। इसके लिए कई ज्योतिषाचार्य हमें उपाय बताते हैं और हम उन उपायों को अपनाकर अपने जीवन के संकट को दूर करते हैं। ज्योतिष की मदद से कम प्रयास से अधिक सफलता प्राप्त की जा सकती है। ज्योतिष ये नहीं कहता कि सब कुछ तुरंत ठीक हो जायेगा क्योंकि जो भाग्य में लिखा है वह तो होकर रहेगा लेकिन ज्योतिष के उपायों को अपनाकर हम उन बाधाओं को कम जरूर कर सकते हैं। ज्योतिष में कई जप व मंत्र इसके लिए बताये गये हैं। रोग निदान में जहां विज्ञान विफल हो जाता है, उस जगह ज्योतिष काम आता है। इस पुस्तक में ज्योतिष शास्त्र का एक लघु परिचय दिया गया है। आगे की पुस्तकों में और विस्तार से एवं कुछ अन्य ज्योतिषीय विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Buy / खरीदें ज्योतिष शास्त्र एक लघु परिचय

Available on Amazon, Flipkart, Google Books and Manojvm Publishing House official store.

₹150
Arjun Kumar Jha - Author
Arjun Kumar Jha

Author

श्री अर्जुन कुमार झा विपणन (मार्केटिंग) क्षेत्र में एक बड़ा नाम हैं। उन्हें इस क्षेत्र में 50 साल से अधिक समय का सफल अनुभव है। वह मार्केटिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियों में अपनी योग्यता एवं प्रतिभा सिद्ध कर चुके हैं। ...

Read full bio →
Dr. Abhimanyu K. Jha - Author
Dr. Abhimanyu K. Jha

Author

डॉ. अभिमन्यु कुमार झा एक मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट हैं और उन्हें मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, एनिमल बायोटेक्नोलॉजी और कैंसर बायोलॉजी में व्यापक शोध का अनुभव है। इसके अलावा उन्होंने ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और हस्तरेखा में कई उपाधियाँ प्राप्त की हैं। ...

Read full bio →

Frequently Asked Questions

You can purchase this book on Amazon, Flipkart, Google Play Books, or directly through Manojvm Publishing House’s official store.

Yes — the book explains astrology concepts simply and is suitable for beginners and interested readers.