⚙️ We’re improving our website. Some links may be temporarily unavailable.

श्री अर्जुन कुमार झा

Shri Arjun Kumar Jha – Marketing Expert, Speaker, and Co-Author of Hastarekha

About Author – Shri Arjun Kumar Jha

Shri Arjun Kumar Jha is a renowned professional in the field of marketing and management, with over 50 years of experience across major national and multinational organizations. Beyond corporate leadership, he is an accomplished scholar of Astrology, Palmistry, Vastu, and Numerology.

  • Experience: 50+ years in marketing & management
  • Positions Held: Vice President & President in leading Indian companies
  • Specialization: Astrology, Palmistry, Vastu, Numerology
  • Skills: Motivational speaker, mentor, trainer

श्री अर्जुन कुमार झा विपणन (मार्केटिंग) क्षेत्र में एक बड़ा नाम हैं। उन्हें इस क्षेत्र में 50 साल से अधिक समय का सफल अनुभव है। वह मार्केटिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियों में अपनी योग्यता एवं प्रतिभा सिद्ध कर चुके हैं। एक मल्टीनेशनल से अपने कैरियर की शुरुआत करके, कर्मठता से अपने कर्म पथ पर आगे बढ़ते हुए, आई. टी. डी. एल. नामक कंपनी से उपाध्यक्ष पद से रिटायर होने के बाद भी उन्होंने कर्मठता से दो और बड़ी कंपनियों के विशेष आग्रह पर उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष के पद पर बारी-बारी से सफलतापूर्वक काम किया। इसके पश्चात उन्होंने ज्योतिष शास्त्र, हस्तरेखा शास्त्र, वास्तुशास्त्र एवं अंकशास्त्र का अध्ययन करते हुए इन विषयों में प्रवीण, अलंकार, विशारद एवं आचार्य आदि उपाधि सफलतापूर्वक प्राप्त की। इन चारों ही क्षेत्रों में उनका व्यापक अनुभव है। कई लोगों ने उनके ज्ञान और अनुभव का लाभ उठाकर अपने जीवन को सुगम और सफल बनाया है। इसके अलावा श्री अर्जुन कुमार झा एक अच्छे वक्ता, प्रेरक और मार्गदर्शक भी हैं। कई बड़े व्यक्तित्व भी उनकी योग्यता, प्रतिभा एवं वाक् शक्ति के प्रशंसक हैं। बहुत ही कुशल ट्रेनर होने के नाते बहुत ही भारी मात्रा में लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होने में एवं आगे बढ़ने में उनका योगदान बहुत ही सराहनीय है। इतना सब कुछ होते हुए भी स्वभाव से अत्यंत विनम्र एवं परोपकारी स्वभाव के स्वामी हैं। उनके व्यक्तित्व का सबसे आकर्षक पहलू है लोगों के प्रति मानवीय संवेदना से भरा व्यवहार।

— लेखक परिचय (जैसा कि हस्तरेखा पुस्तक में प्रकाशित)